खोराबार योजना में दीपावली तक मिलेगा फ्लैट का कब्जा, ईडब्ल्यूएस, एलआईजी-मिनी एमआईजी के टावर का काम अंतिम चरण में
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर विकास
प्राधिकरण (GDA) की ओर से विकसित की जा रही
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी एवं
मिनी एमआईजी फ्लैटों का निर्माण अंतिम चरण में है। मंगलवार की शाम योजना की प्रगति
का निरीक्षण करने पहुंचे GDA उपाध्यक्ष
अभिनव गोपाल ने काम को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कुछ फ्लैटों के आवंटियों को दीपावली तक
कब्जा दे दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने
निर्माण कार्य की प्रगति देखी। लगभग 1 घंटे तक
परियोजना के विभिन्न ब्लाकों में जाकर वहां हो रहे निर्माण कार्य देखे। आधारभूत
संरचना को लेकर किए जा रहे कार्य भी देखे। उन्होंने बिजली व्यवस्था का भी निरीक्षण
किया।
मौके पर 600 केवीए के 6 ट्रांसफार्मर
लगाने की योजना थी। उपाध्यक्ष ने बड़े-बड़े 3 ट्रांसफार्मर
लगाने को कहा। विद्युत अभियंताओं से कहा गया कि 1500 केवीए के 3 ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। इससे जो जगह बचेगी, उसका कुछ और उपयोग कर सकते हैं।
खोराबार टाउनशिप में हैं 2000 फ्लैट
खोराबार टाउनशिप योजना में
लगभग 2000 फ्लैट और 312 आवासीय भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न आय
वर्गों के लिए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
परियोजना से जुड़ी मेडिसिटी
योजना में क्लीनिक लेन के अंतर्गत 46 बड़े भूखंड भी
विकसित किए गए हैं, जहां अस्पताल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक
सेंटर समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित संस्थान स्थापित किए जा सकेंगे। इन
भूखंडों पर आवासीय निर्माण की भी अनुमति होगी। मिनी एमआइजी श्रेणी में दो ब्लाकों
में कुल 420 आवास बनाए जा रहे हैं।
एलआइजी श्रेणी में कुल 480 फ्लैट प्रस्तावित हैं। पहले ब्लाक का निर्माण पूरा हो चुका
है जबकि दूसरे ब्लाक में 13वीं मंजिल तक
संरचना कार्य पूरा कर लिया गया है। दोनों ब्लाकों में फिनिशिंग का कार्य तेजी से
चल रहा है।
Image Source Here...
इसी प्रकार ईडब्ल्यूएस
श्रेणी के सात ब्लाकों में से पांच ब्लाक अगले दो महीनों में पूरी तरह तैयार हो
जाएंगे। कुल 560 आवासों में से लगभग 400 आवासों में कब्जा देने की तैयारी चल रही है।हालांकि एमआईजी श्रेणी के 10 ब्लाकों में
निर्माण कार्य अभी जारी है।
इस वर्ग के 560 फ्लैटों को तैयार होने में कुछ और समय लगेगा। अधिकारियों के
अनुसार अगस्त-सितंबर तक इनका निर्माण पूरा होने की संभावना है। तीन टावरों में 13 मंजिल तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि अन्य टावरों
में ऊपरी मंजिलों का निर्माण जारी है।
प्राधिकरण का कहना है कि
दिसंबर 2026 तक संपूर्ण टाउनशिप को
पूर्ण रूप से विकसित कर देने का लक्ष्य निर्धारित है। खोराबार से लौटकर GDA उपाध्यक्ष ने तारामंडल क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्रीनवुड
अपार्टमेंट का भी निरीक्षण कर उसकी प्रगति जांची और समय से काम पूरा करने को कहा।निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता एके तायल, राजबहादुर सिंह, अवर अभियंता आज्ञाराम वर्मा, मनीष त्रिपाठी
समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बकाएदारों की तैयार हो
लिस्ट
GDA उपाध्यक्ष ने मंगलवार को दोपहर बाद संपत्ति अनुभाग की
समीक्षा बैठक की। उन्होंने ओटीएस योजना, संपत्तियों के आवंटन, डिफाल्टर आवंटियों की स्थिति, रिक्त संपत्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।उपाध्यक्ष ने कहा कि बकाये धनराशि की वसूली की जाए।
अलोकप्रिय संपत्तियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना का लाभ अधिक
से अधिक लोगों को दिया जाए। 15 दिन में एक बार संपत्ति
अनुभाग की समीक्षा की जाएगी।उन्होंने कहा कि नए सिरे
से सभी संपत्तियों का सत्यापन करा लिया जाए। पैडलेगंज में स्थित कियोस्कों के
सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी बैठक में लाया गया।
Share On :
×
16:21
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब