-
Wednesday, 1st April, 2026
खोराबार
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अँग्रेजी विभाग के प्रो. अजय शुक्ला को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के विद्या परिषद का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ ब्रिजेन्द्र सिंह द्वारा उनके शैक्षणिक योगदान, अनुभव और उच्च शिक्षा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
प्रो. अजय शुक्ला की अब तक 10 किताबें और 50 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। उनके इस मनोनयन से गोरखपुर और विश्वविद्यालय दोनों की ही प्रतिष्ठा बढ़ी है।