गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खोराबार
/ जाने-माने व्यवसायी और समाजसेवी बालकृष्ण...
• desk
•
गोरखपुर / खोराबार
• 05-07-2026
जाने-माने व्यवसायी और समाजसेवी बालकृष्ण सर्राफ नहीं रहे
गोरखपुर, 4 जुलाई। पूर्वी
उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित उद्योगपति, सर्राफा व्यवसायी और समाजसेवी बालकृष्ण
सर्राफ का शनिवार, 4 जुलाई को पूर्वाह्न 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गोरखपुर सहित
पूरे पूर्वांचल के व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों
में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक
उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बालकृष्ण
सर्राफ हरिप्रसाद गोपीकृष्ण प्रतिष्ठान तथा एस्प्रा (AISSPRA)ब्रांड के प्रमुख
संचालकों में रहे। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, ईमानदार
व्यापारिक मूल्यों और ग्राहकों के प्रति विश्वास की परंपरा के बल पर अपने
प्रतिष्ठान को पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के प्रतिष्ठित सर्राफा संस्थानों में
स्थापित किया। व्यापारिक सफलता के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों के प्रति भी समान
रूप से समर्पित रहे।
Image Source Here...
व्यापार
जगत में उन्हें उनकी सादगी, विनम्रता और सहज व्यवहार के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। उन्होंने जीवन
भर सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों को सर्वोच्च
प्राथमिकता दी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता, धार्मिक
एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में उनका योगदान
सदैव उल्लेखनीय रहा।
बालकृष्ण
सर्राफ का जुड़ाव राममंदिर आंदोलन से भी रहा। आंदोलन के दौरान उन्होंने
प्रत्यक्ष प्रचार से दूर रहते हुए संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान
किया। बताया जाता है कि आंदोलन के कठिन दौर में उन्होंने अनेक कारसेवकों और
कार्यकर्ताओं की हरसंभव सहायता की। वे उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने बिना
किसी प्रचार-प्रसार की इच्छा के राष्ट्र और समाज से जुड़े अभियानों में अपनी
सक्रिय भूमिका निभाई।
अपने पीछे
वे अपने दो पुत्र अतुल सर्राफ और अनूप सर्राफ सहित एक संस्कारित एवं
प्रतिष्ठित परिवार छोड़ गए हैं, जो व्यापार और सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है।
परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार बालकृष्ण सर्राफ अंतिम समय तक परिवार के
मार्गदर्शक बने रहे और अपने अनुभवों से नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहे।
उनके निधन
पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों
तथा जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है
Top of Form
Bottom of Form
Share On :
×
12:50
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।