Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, black magic, house 07-Feb-2026 03:08 PM

तंत्र-मंत्र के शक में पड़ोसियों बच्चियों को पीटा, घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला

Image Source Here...

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र करवाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने एक घर में घुस कर गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर परिवार वालों की लाठी-डंडे और लात-घुसो से खूब पिटाई की।

इस विवाद में दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं आरोपियों ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने इस मामले में एम्स थाने में FIR दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

एम्स थाना क्षेत्र के मल्लपुर निवासी रमेश गुप्ता के पड़ोस में रहने वाले श्रवण गुप्ता, उनकी पत्नी ममता देवी और बेटे उत्कर्ष गुप्ता ने घर में घुस कर उनके परिवार पर तंत्र-मंत्र का आरोप लगाया और गाली गलौज शुरू कर दिया।

विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। उस समय घर में कोई पुरुष नहीं था। आरोपियों ने रमेश की दोनों बेटियों को खींचकर पहले लात घुसे और बाद में लाठी डंडों से खूब पिटाई की। दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं पूरे परिवार को जान से मरने की धमकी भी दी गई।

जान का खतरा देखते हुए रमेश ने एम्स थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×