Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, wife, son, husband 25-Mar-2026 12:41 PM

पत्नी व बेटों ने मिलकर की पति की हत्या, नशे के कारण हुआ विवाद, पत्नी व एक बेटा धराया, दूसरा बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस पत्नी और एक बेटे को पकड़कर पूछताछ कर रही है।  दूसरा घटना के बाद भाग गया। महिला का कहना है- मेरा पति रोज शराब पीकर घर आता था। इसके बाद वह घर में सभी से गाली-गलौज करता था। मंगलवार की रात में पति शराब पीकर घर आया था। इसके बाद उसने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी।

Image Source Here...

महिला ने कहा- पति मुझे मारने लगा। बेटों ने इसका विरोध किया तो उनको गालियां देने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में हमने डंडे से उसकी पिटाई कर दी और पिटाई से उसकी मौत हो गई। पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास का है।

काशीराम आवास के रहने वाला रमेश बेलदर मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे रमेश बेलदर शराब के नशे में घर आया। घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी से उलझ गया।

पति की आदतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों ने पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता बेलदर और बेटे पंकज बेलदर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हो गए थे, एक बेटे को बुधवार की सुबह पुलिस ने पकड़ लिया और दूसरे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×