Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Tractor trolley, accident 01-Apr-2026 03:25 PM

ट्रैक्टर ट्राली से हादसा, मासूम की मौत, 6 माह पहले करंट से हुई थी पति की मौत, ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर पुलिस कर रही चालक की तलाश

रूरल न्यूज नेटवर्क सड़क किनारे घर जा रहे मासूम को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे के पिता की मौत छह महीने पहले करंट लगने से हुई थी। अब इकलौते बेटे की मौत से मां और परिजनों का बुरा हाल है। मृतक के चाचा संतोष ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना नहीं, हत्या है।

Image Source Here...

पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर मालिक जगदीश यादव और चालक अभिषेक यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image Source Here...

मामला झंगहा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव के गड़ेरिया टोले का बताया जा रहा है। मृतक मासूम की पहचान विश्वनाथपुर निवासी सोनम के बेटे राज साहनी के रूप में हुई है। छह महीने पहले पिता प्रमोद साहनी की करंट लगने से मौत हो गई है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक मासूम बालक की मौत हो गई। परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या बताया है।

बता जा रहा है कि राज साहनी अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गेहूं लेकर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचे, बालक की मौत हो चुकी थी।

ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज

मृतक के चाचा संतोष ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है, बल्कि राज को जानबूझकर कुचला गया है। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर मालिक जगदीश यादव और चालक अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पिता की मौत के बाद इकलौते बेटे राज की मौत से मां सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। सूचना मिलने पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×