Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Dubai 15-Mar-2026 02:39 PM

दो युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई में बंधक बनाया, 3 आरोपियों पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क झगहा थाना के दो युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक 1.84 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद ही अपने गांव लौट सके। इस मामले में जनता दर्शन में मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

झगहा थाना क्षेत्र के गहिरा लाला टोला निवासी राजकुमार निषाद ने जनता दर्शन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोईलीखाल निवासी सुधीर निषाद उनके पुराने परिचित हैं। सुधीर ने उन्हें और उनके बुआ के लड़के सुरेंद्र निषाद को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सुधीर ने दावा किया कि वह, उनके पिता और उनके मित्र मोनू यादव (निवासी बड़की चंदौली, थाना बेलीपार) लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। राजकुमार के अनुसार, सुधीर ने उन्हें विश्वास में लेकर 1 अगस्त 2025 को बड़हलगंज स्थित अपने घर पर बुलाया और उनके तथा सुरेंद्र के पासपोर्ट ले लिए। इसके बाद 8 अगस्त 2025 को दुबई की 'एवा ब्लैक कंपनी' का ऑफर लेटर दिया और आधे पैसे जमा करने को कहा। राजकुमार ने सुधीर के गूगल पे नंबर पर 65,000 रुपये भेज दिए।

29 सितंबर 2025 को सुधीर ने 'बब्स टेक्निकल सर्विस कंपनी' का ई-वीजा भेजा और बताया कि अब उन्हें इसी कंपनी में काम करना होगा। इसके बाद राजकुमार से शेष 63,000 रुपये ऑनलाइन जमा करवा लिए गए। 15 अक्टूबर को हवाई जहाज का टिकट भेजा गया, जिसमें 24 अक्टूबर को दिल्ली से शारजाह की फ्लाइट थी।

Image Source Here...

24 अक्टूबर को जब दोनों युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तो पता चला कि टिकट फर्जी था। फोन करने पर सुधीर ने उन्हें 27 अक्टूबर का एक और एयर टिकट भेजा, जो दिल्ली से गोवा और फिर गोवा से दुबई का था। इस पूरी धोखाधड़ी के बाद, कुल 1.84 लाख रुपये का भुगतान कर युवक वापस अपने गांव लौट सके। पुलिस ने सुधीर निषाद, उनके पिता गुड्डू निषाद और मोनू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×