-
Saturday, 13th June, 2026
खोराबार
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आदेश पर प्रो. जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. सैनी की यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने से तीन साल के लिए प्रभावी होगी। प्रो. सैनी 2011-12 में मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य हुआ करते थे। उन्ही के कार्यकाल में कालेज को विश्वविद्यालय बनाने की प्रक्रिया पूरी हुई थी।