Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, jewellery, rupees 20-Mar-2026 03:57 PM

ज्वेलरी दुकान से 60 हजार की चोरी, चोरों ने ताला तोड़कर डीवीआर-वाईफाई मशीन भी चुराई

रूरल न्यूज नेटवर्क गीडा थाना क्षेत्र स्थित नौसड़ पुलिस चौकी अंतर्गत बाघागाड़ा में एक ज्वेलरी की दुकान से लगभग 60 हजार रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने शुभम ज्वेलर्स नामक दुकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी और नगदी चुरा ली। वे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और वाईफाई मशीन भी अपने साथ ले गए।

दुकान मालिक बृजेश निषाद, जो बाघागाड़ा निवासी स्व. सुभाष निषाद के पुत्र हैं, ने बताया कि उन्होंने गुरुवार शाम को अपनी दुकान शुभम ज्वेलर्स बंद की थी। शुक्रवार सुबह जब वे टहलने निकले तो उन्होंने दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गीडा थाना और नौसड़ पुलिस चौकी की टीमें मौके पर पहुंचीं।

Image Source Here...

चोरों ने दुकान का एक ताला तोड़कर शटर उठाया और अंदर घुस गए। उन्होंने दराज में रखी ज्वेलरी और नगदी सहित कुल लगभग 60 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने दुकान की तिजोरी तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। चोरी के दौरान, उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और वाईफाई मशीन भी चुरा ली।

Image Source Here...

दुकान मालिक बृजेश निषाद ने नौसड़ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नौसड़ पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश प्रताप सिंह ने ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×