Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, health camp 25-May-2026 02:45 PM

जंगल डुमरी में 26 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप, सरकारी डॉक्टर करेंगे इलाज, एक्स-रे और मुफ्त दवाएं मिलेंगी

रूरल न्यूज नेटवर्क ग्राम पंचायत जंगल डुमरी नंबर-2 के कंपोजिट विद्यालय बांग्ला परिसर में 26 मई 2026, मंगलवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सरकारी डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच करेगी और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की जाएंगी। शिविर में एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Image Source Here...

ग्राम प्रधान सिद्धू पासवान ने बताया कि स्वास्थ्य कैंप में बुखार, खांसी, शुगर, बीपी, त्वचा रोग, आंख और हड्डी से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

यह स्वास्थ्य शिविर 26 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। ग्राम प्रधान ने जंगल डुमरी नंबर-2 और आसपास के गांवों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कैंप का लाभ उठाएं। मरीजों को अपना आधार कार्ड और पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लाने की सलाह दी गई है।

इस नि:शुल्क जांच और दवा वितरण से गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को विशेष राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में डायरिया, लू और वायरल जैसी समस्याओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह शिविर महत्वपूर्ण है। गांव में एक्स-रे की सुविधा पहली बार प्रदान की जा रही है, जो ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×