-
Wednesday, 1st April, 2026
कौड़ीराम
रूरल न्यूज नेटवर्क। क्षेत्र के प्रसिद्ध मुंजेश्वरनाथ शिव मंदिर
प्रांगण में भगवान भोलेनाथ की एक विशाल प्रतिमा का पूजन एवं अनावरण समारोह कल
आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिमा मंदिर परिसर स्थित सरोवर की पूर्व दिशा में स्थापित
की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित
मुंजेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण में स्थापित यह विशाल प्रतिमा भगवान भोलेनाथ को
ध्यान मुद्रा में दर्शाती है।
इस प्रतिमा का पूजन मुख्य आयोजक ककराखोर गांव निवासी रामकृष्ण यादव और श्रीराम यादव द्वारा किया जाएगा। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।