Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, suicide, hang 17-Mar-2026 03:37 PM

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूदखोरों से लिए गए कर्ज के कारण उठाया दर्दनाक कदम

रूरल न्यूज नेटवर्क गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार सुबह करीब 4 बजे शव फंदे से लटका पाया। मृतक की पहचान सन्नी सैनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने सूदखोरों और समूह से लिए गए कर्ज के दबाव के कारण यह कदम उठाया।

Image Source Here...

सन्नी सैनी शादी समारोहों में जयमाल डेकोरेशन का काम करता था। उसके पिता नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते थे। परिवार का खर्च चलाने के लिए सन्नी ने सूदखोरों और विभिन्न समूहों से पैसे उधार लिए थे। हालांकि, कर्जदाता लगातार उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। जानकारी के अनुसार उस पर करीब 4 लाख का कर्ज था।

इस घटना से सन्नी के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन वे जल्द ही सूदखोरों और संबंधित समूह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

सन्नी की आत्महत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे सूदखोरों और समूह के सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और युवक ऐसी घटना का शिकार न हो।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×