Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Kaudiram • गोरखपुर / कौड़ीराम • 19-05-2026

20 मई को कौड़ीराम की सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद, ऑनलाइन फार्मेसी और कॉरपोरेट छूट के विरोध में व्यापारियों का बड़ा फैसला, जनता से मांगी सहभागिता

रूरल न्यूज नेटवर्क कौड़ीराम क्षेत्र की सभी दवा दुकानें 20 मई 2026, बुधवार को पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। यह निर्णय अखिल भारतीय रसायनज्ञ एवं औषधि विक्रेता संगठन के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान के समर्थन में लिया गया है।

इस संबंध में कौड़ीराम दवा व्यवसायी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार राय उर्फ अन्नु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समस्त दवा व्यवसायियों ने जनस्वास्थ्य, दवा व्यापार और लाखों छोटे एवं मध्यम दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण बंद का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

उपस्थित दवा व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री की अनियंत्रित व्यवस्था, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट और नकली एवं भ्रामक दवाओं का बढ़ता कारोबार छोटे व्यापारियों के लिए संकट पैदा कर रहा है। यह स्थिति आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।

दवा व्यवसायियों ने सरकार से कई मांगें की हैं। इनमें ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे अत्यधिक डिस्काउंट पर रोक, नकली एवं अवैध दवाओं के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कठोर कार्रवाई और छोटे एवं मध्यम दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी नीति बनाना शामिल है।

वक्ताओं ने जोर दिया कि दवा केवल व्यापार का विषय नहीं है, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक संवेदनशील क्षेत्र है। उनका मानना है कि उचित निगरानी के अभाव में ऑनलाइन दवा बिक्री मरीजों के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ साबित हो सकती है।

Image Source Here...

कौड़ीराम दवा व्यवसायी संघ ने क्षेत्र की जनता से इस आंदोलन में सहयोग और समर्थन की अपील की है। संघ ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल दवा व्यापारियों के हितों के लिए नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और जिम्मेदार दवा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है।

बैठक में संघ के महामंत्री ऋषभ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. एस. लारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, संगठन मंत्री घनश्याम, कार्यकारिणी सदस्य राहुल राय, राजकुमार विश्वास, हरिकिशन गुप्ता, विपिन जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र चंद, अब्दुल जमील, निर्मल साहनी और फार्मासिस्ट मोनू गौड़ सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:57
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, किया बाबा गोरखनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के प्रतिमा की पूजा-अर्चना
गोरखपुर : बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रो के बीजेपी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिया चुनाव जीतने का मन्त्र
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने किया निर्माणाधीन गोडधइया नाले का स्थलीय निरीक्षण
गोरखपुर : शहर में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त, अधिकारियों की बैठक में जमाव के लिए जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी करेंगे कल महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण