BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Auto driver • गोरखपुर / कौड़ीराम • 24-04-2026

ऑटो चालक राप्ती नदी में डूबा, तलाक के बाद शादीशुदा महिला के साथ रहता था, तलाश में जुटी SDRF टीम

रूरल न्यूज नेटवर्क। बेलीपार थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक राप्ती नदी में डूब गया। यह घटना गुरुवार देर शाम कालेसर जीरो प्वाइंट के पास हुई। मृतक की पहचान बेतऊँआ उर्फ चनऊँ निवासी 32 वर्षीय गोलू मांझी के रूप में हुई है। उसके शव की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, गोलू मांझी का करीब पांच साल पहले तलाक हो गया था। पिछले तीन साल से वह लगभग 50 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ कालेसर जीरो प्वाइंट के पास किराए के कमरे में रह रहा था। महिला तीन बच्चों की मां है, जिसके दो बेटे बाहर काम करते हैं और एक बेटी भी है। उसका पति भी साथ रहता है और अक्सर बीमार रहता है। महिला मजदूरी का काम करती है।  गुरुवार देर शाम महिला ने गोलू के फोन से उसकी मां आरती देवी को सूचना दी कि गोलू राप्ती नदी में नहाने गया था और डूब गया है। सूचना मिलते ही गोलू के परिजन मौके पर पहुंचे।

Image Source Here...

उन्होंने देखा कि महिला नदी किनारे गोलू के कपड़े, सामान, ऑटो की चाबी और मोबाइल लेकर बैठी थी। गोलू का ऑटो कमरे से कुछ दूरी पर खड़ा था। महिला ने गीडा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम होने के कारण पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को नहीं बुलाया। परिजनों को बताया गया कि शुक्रवार सुबह शव की तलाश शुरू की जाएगी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते घर लौट आए। गोलू की मां आरती देवी ने घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने पहले उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यह घटना कैसे हुई।

Image Source Here...

गीडा पुलिस ने शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ टीम को बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर शव की तलाश शुरू कर दी है। गीडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि एसडीआरएफ शव की तलाश कर रही है और शव बरामद होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:51
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।