-
Wednesday, 1st April, 2026
कौड़ीराम
रूरल न्यूज नेटवर्क। बांसगांव में निर्माणाधीन
मिनी स्टेडियम का मंगलवार को भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा मंडल
अध्यक्ष अश्वनी कुमार राय, मंडल महामंत्री
अविनेश सिंह श्रीनेत (मनु) और विधायक प्रतिनिधि भोला पासवान मौजूद रहे। नेताओं ने मौके पर मौजूद ठेकेदार से स्टेडियम
निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य की
गुणवत्ता और इसे समय पर पूरा करने के संबंध में भी चर्चा की।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बांसगांव को दी गई सौगात है। करीब एक वर्ष पहले इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो अब तेजी से कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि स्टेडियम बनने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।