-
Thursday, 4th June, 2026
कौड़ीराम
रूरल न्यूज नेटवर्क। कौड़ीराम के पांडेपार
स्थित सिद्धपीठ बाबा बम्बनाथ मंदिर में मंगलवार को रामकथा का शुभारंभ हुआ। पहले
दिन 108 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे
क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बन गया। मंदिर परिसर से भाजपा नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने
कलश उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा रामकथा के आयोजन का प्रतीक थी।
कलश यात्रा में गांव और
क्षेत्र की 108 महिलाओं और बच्चियों ने अपने सिर पर कलश धारण किए। उन्होंने
मंदिर परिसर से विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और पुनः मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान से कलशों को हवन कुंड के समीप
स्थापित किया गया। कथा व्यास आचार्य पंडित अच्युतानंद शास्त्री ने वैदिक
मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ कराया।
इस दौरान श्रद्धालुओं के
जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गांव और क्षेत्र के
सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इस यात्रा में सहभागिता की।
इस अवसर पर समाजसेवी विश्वनाथ सिंह, हियुवा नेता नरेंद्र ध्वज सिंह, अखिलेश रध्वज सिंह, दिवाकर सिंह, श्रवण यादव, मृत्युंजय सिंह, राजेश चौधरी, नागेंद्र गुप्ता, राणा तथा हरेंद्र कुमार शुक्ल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामकथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।