Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Officer, UPPCS 30-Mar-2026 06:13 PM

मनोज गुप्ता बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर, UPPCS परीक्षा में मिली सफलता

रूरल न्यूज नेटवर्क। कौड़ीराम क्षेत्र निवासी मनोज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित किया गया है।

Image Source Here...

मनोज गुप्ता एक सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता अभिमन्यु गुप्ता कौड़ीराम में 'निराला आर्ट' के नाम से पेंटिंग का काम करते हैं। उनकी माता गृहिणी हैं।

उनके बड़े भाई रजाई और गद्दा भराई का कार्य करते हैं और एक दुकान भी चलाते हैं। मनोज ने अपनी लगन और परिश्रम से यह सफलता प्राप्त की है। मनोज की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×