Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, hospital, death, woman 10-Feb-2026 04:07 PM

प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग टीम ने पंजीकरण न होने पर की कार्रवाई, परिजनों ने किया था हंगामा

रूरल न्यूज नेटवर्क। कौड़ीराम क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा की स्थिति बन गई।

बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पाली खास गांव निवासी कमलेश की पत्नी सोनी को प्रसव के लिए 6 फरवरी को कौड़ीराम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया। आरोप है कि समय पर उचित इलाज और डॉक्टरों की निगरानी नहीं मिलने के कारण महिला की हालत बिगड़ती चली गई।

इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पैडलेगंज के निजी अस्पताल ले गए, जहां वह 6 फरवरी से 10 फरवरी तक भर्ती रही। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Image Source Here...

मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज की हालत पहले से ही गंभीर थी और उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संतोष वर्मा और जिला स्वास्थ्य टीम निजी अस्पताल का जांच करने पहुंची। इस दौरान पंजीकरण होने की बात सामने आई, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। जिला टीम में प्रमोद मिश्रा और एस.एन. शुक्ला भी शामिल रहे। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और मामले की जांच जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×