-
Wednesday, 1st April, 2026
कौड़ीराम
गोरखपुर के गजपुर
में रामलीला का
भव्य आयोजन शुरू
हो गया है। बीती रात
मानव सेवा संस्थान
के प्रबंधक आलोक
गुप्ता और सचिव सचिदानंद ने गजपुर
शाखा प्रबंधक अनिता
यादव के साथ मिलकर रामलीला
का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के अवसर
पर राम वनवास
की लीला का मंचन किया
गया। इसमें भगवान
राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास
जाने का दृश्य
दर्शाया गया।
राम वनवास की
लीला में कैकेई-मंथरा संवाद
और दशरथ संवाद
का मंचन हुआ।
इस दौरान दर्शक
'जय श्री राम'
का जयघोष करते
रहे। भगवान राम
के वनवास जाने
का दृश्य देखकर
कई दर्शक भावुक
हो गए।