गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
कौड़ीराम
/ मुंजेश्ववरनाथ शिव मंदिर पहुंचे एसपी...
मुंजेश्ववरनाथ शिव मंदिर पहुंचे एसपी साउथ, महाशिवरात्रि मेले की सुरक्षा पर दिए निर्देश
रूरलन्यूजनेटवर्क। महाशिवरात्रि
मेले के मद्देनजर एसपी साउथ दिनेश पुरी ने भौवापार स्थित प्रसिद्ध मुंजेश्ववरनाथ शिव
मंदिर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष और पुजारी को सुरक्षा
व्यवस्था बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिसमें सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने
और एंबुलेंस की व्यवस्था शामिल है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार
दोपहर करीब एक बजे एसपी साउथ दिनेश पुरी ने इस मंदिर का दौरा किया। महाशिवरात्रि के
दिन यहां हजारों की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक करने आते हैं, जिसके कारण सुरक्षा
व्यवस्था महत्वपूर्ण हो जाती है।
निरीक्षण के दौरान, एसपी
साउथ ने बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि
मंदिर समिति द्वारा पहले से 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित
करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर चार अतिरिक्त कैमरे और लगाए जाएं। इससे मंदिर परिसर
में आने वाले भक्तों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा सकेगा।
Image Source Here...
एसपी ने सीएमओ से बात
कर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। इसके अतिरिक्त, महाशिवरात्रि पर भक्तों
की सुरक्षा के लिए बेलीपार पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवान भी मंदिर परिसर में तैनात
रहेंगे।
इस अवसर पर मंदिर समिति
के अध्यक्ष अखिलेश गिरी, भौवापार ग्राम प्रधान धनंजय सिंह, मंदिर के पुजारी संजय गिरी
और विकास गिरी, एसआई हिमांशु तिवारी, हेड कांस्टेबल मनीष कुशवाहा सहित क्षेत्र के अन्य
गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share On :
×
12:51
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।