BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, police station • गोरखपुर / कौड़ीराम • 15-04-2026

थाने के सामने दो बाइकों में टक्कर, पति-पत्नी घायल, पत्नी की हालत गंभीर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर महावीर छपरा चौराहे स्थित बेलीपार थाने के ठीक सामने बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर भेजा गया है, जहां पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के महाडी निवासी राधेश्याम अपनी पत्नी सैल कुमारी के साथ बाइक पर गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। जब वे महावीर छपरा स्थित बेलीपार थाने के सामने पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिर गए।

  1. Image Source Here...

इस दुर्घटना में पत्नी सैल कुमारी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और कमर में भी गंभीर चोटें आईं। बाइक चला रहे राधेश्याम को हल्की चोटें लगी हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल गोरखपुर पहुंचाया। अस्पताल में सैल कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना को अंजाम देने वाला दूसरा बाइक सवार मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों और दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे बेलीपार पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।