Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, IGL 09-Jan-2026 09:57 AM

आईजीएल ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, ठंड से मिलेगी राहत

गोरखपुर के सहजनवा में इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड (आईजीएल) ने गुरुवार को जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का शुभारंभ आईजीएल के बिजनेस हेड एस. के. शुक्ल ने किया। यह अभियान जगदीशपुर जुड़ियान, खरैला, भप्सा और अड़ीलापार सहित आसपास के क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।

इस अवसर पर बिजनेस हेड एस. के. शुक्ल ने बताया कि इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शुक्ल ने यह भी कहा कि "मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।"

कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) दशरथ मिश्र ने किया। इसकी अध्यक्षता ग्राम जगदीशपुर के पूर्व प्रधान उमा शंकर उपाध्याय ने की। उपाध्याय ने आईजीएल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक संस्थानों का समाज के कमजोर वर्गों के लिए आगे आना एक सराहनीय कदम है।

कंबल वितरण के दौरान सब्बीर अहमद अपनी प्रशासनिक टीम के साथ मौजूद रहे। ग्राम जगदीशपुर से पशुपति नाथ उपाध्याय, भवानी उपाध्याय, राम प्र मिलन, हरिनाथ, संत यादव, झुन्नू, फूलमती, उर्मिला देवी और उषा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत दिखाई दी।

ग्रामीणों ने आईजीएल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में मिला यह कंबल उनके लिए अत्यंत उपयोगी है। यह कार्यक्रम केवल ठंड से बचाव का साधन बना, बल्कि सामाजिक सहयोग का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×