Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, JE, suspende • गोरखपुर / पाली • 28-05-2026

जेई सुशील कुमार निलंबित, रिश्वत लेने के आरोप में विभाग ने की कार्रवाई

रूरल न्यूज नेटवर्क पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने भ्रष्टाचार के आरोप में पाली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता (JE) सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विद्युत वितरण मंडल (ग्रामीण) द्वितीय के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

Image Source Here...

विभागीय पत्र और दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में जेई को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। यह मामला घघसरा उपखंड के पाली विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा है।

जेई सुशील कुमार पर एक स्थानीय ईंट भट्ठा संचालक से तीन किलोवाट का कमर्शियल कनेक्शन देने के नाम पर निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। उपभोक्ता ने जेई के कहने पर पूरी रकम दे दी थी।

हालांकि, रिश्वत लेने के बावजूद कनेक्शन के लिए आवश्यक पोल लगाने का काम टाल दिया गया। जेई ने पोल उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर काम को करीब तीन महीने तक लटकाए रखा।

जब उपभोक्ता को जेई के स्थानांतरण की जानकारी मिली, तो उसने पोल लगाने या पैसे वापस करने की मांग की। इस पर जेई लगातार टालमटोल करता रहा, जिससे यह पूरा मामला उजागर हो गया।

शिकायत मिलने के बाद विभाग ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की। जांच रिपोर्ट में जेई सुशील कुमार को दोषी पाया गया, जिसके बाद अधीक्षण अभियंता ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।

निलंबन अवधि के दौरान जेई सुशील कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उन्हें विद्युत परीक्षण खंड-द्वितीय, गोरखपुर से संबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त संदेश गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:22
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब