Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, woman • गोरखपुर / पिपराइच • 13-03-2026

23 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से कटी गर्दन, मौत

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गला कट गया। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी से लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर करीब एक घंटे तक इलाज चला। इसके बाद मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पिपराइच पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई थी। वहां परिजनों से पूछताछ की गई। युवती की मां ने तहरीर देकर बताया कि बेटी हंसिया पर गिर गई। जिससे उसकी गर्दन पर सामने से चोट आ गई। खून बहता देखकर उसे भर्ती कराया गया।

वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पिपराइच पुलिस भी मामला संदिग्ध मानकर युवती की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Image Source Here...

मां ने दी पिपराइच पुलिस को तहरीर

पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव के कमलेश भारती की बेटी नेहा भारती की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हंसिये से गर्दन कट गई। गर्दन आगे की तरफ कटी थी। आनन-फानन में कमलेश अपनी पत्नी मनोरमा के साथ घायल बेटी को लेकर सीएचसी पिपराइच पहुंचे। जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोपहर करीब 1 बजे नेहा की मौत हो गई।

नेहा की मां मनोरमा ने तहरीर देकर बताया कि सुबह बेटी मेरे साथ खेत की तरफ गई थी। वहां से सुबह करीब 11 बजे घर लौटकर आए। तभी घर पर नेहा फिसलकर गिर गई। इस दौरान जमीन पर रखे हंसिया से उसके गर्दन कट गई। गर्दन से तेज धार में खून निकलने लगा। बेटी की गर्दन में तौलिया लपेटकर उसे सीएचसी लेकर गए। कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे हैं। इसमे नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां रहती हैं।

गांव में हत्या की होती रही चर्चा

इस घटना के बाद नेहा की हत्या के चर्चा होती रही। जबकि परिजनों का कहना है कि हंसिया पर गिरने से नेहा को चोट आई है। पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवती की मां ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब