Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, case • गोरखपुर / पिपराइच • 28-05-2026

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और पत्नी पर केस दर्ज, लाखों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जांच जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच पुलिस ने रमवापुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास विश्वकर्मा और उनकी पत्नी नीतू विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई गांव निवासी दिलीप कुमार की शिकायत पर की गई।

दिलीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर को एफडी कराने के बहाने उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह, उनकी माता बासमती के एफडी के लिए उनके खाते से भी ढाई लाख रुपये निकाले गए और उन्हें फर्जी बॉन्ड दिया गया।

Image Source Here...

पीड़ित के अनुसार, 29 जनवरी, 2026 को आधार कार्ड के माध्यम से 10 हजार रुपए की जगह 30 हजार रुपए की निकासी की गई। इसके अतिरिक्त, खाते में रुपये जमा करने के नाम पर कई बार में 1 लाख 44 हजार रुपये नकद लिए गए और पासबुक पर चढ़ा दिए गए।

दिलीप कुमार ने यह भी बताया कि उनके मामले का खुलासा होने पर पता चला कि आरोपियों ने दर्जनों अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की जालसाजी और धोखाधड़ी की है। शिकायत करने पर आरोपी विवाद करने लगते हैं। इस मामले में विवेचक और साइबर इंचार्ज सचिन पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 316/6, 318/4, तथा 61/2 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।

एफडी के बाद दिया फर्जी प्रमाण पत्र

दिलीप कुमार ने अपने दी गयी तहरीर मे बताया की 25 अक्टूबर को एफडी कराने गए दिलीप के खाते से छल-कपट कर दो लाख रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह, उनकी माता बासमती के एफडी के लिए उनके खाते से भी ढाई लाख रुपये निकाले गए और उन्हें फर्जी बॉन्ड दे दिया गया।

केवाईसी के नाम पर लेता था ग्राहकों का फिंगर प्रिंट

आरोपी विकास विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नीतू विश्वकर्मा ग्राहकों से केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर उनका फिंगरप्रिंट लेते थे और बाद में खातों से पैसे निकाल लेते थे। जब ग्राहकों को इसकी जानकारी होती थी, तब दोनों 24 से 48 घंटे का समय मांगकर मामला टालने की कोशिश करते थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब