Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, langur • गोरखपुर / पिपराइच • 11-06-2026

पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए बेटी के पिता को लंगूर ने काटा, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में कराया इलाज, दाहिने हाथ की कट गई थी नस

रूरल न्यूज नेटवर्क बेटी को यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिलाने आए पिता को बंदर ने काट कर लहूलुहान कर दिया। हमले में उनके बाएं हाथ का नश कट गया, जिससे लगातार खून निकलने लगा। जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने घायल को तत्काल BRD मेडिकल कॉलेज के नेहरू हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज कर डॉक्टरों ने स्थिति पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि महाराजगंज जिले के रहने वाले विशम्भर बुधवार को बेटी प्रिया को लेकर पिपराइच स्थित एक स्कूल के सेंटर पर पहुंचे थे।

परीक्षा शुरू होने के बाद सेंटर से लगभग 200 मीटर दूर एक बगीचे में बैठे कर बेटी के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी काले बंदर ने उनपर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम बंदर की तलाश में जुट गई। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले विशम्भर प्रसाद की बेटी प्रिया का कांस्टेबल भर्ती परीक्षा बुधवार को पहली शिफ्ट में पड़ा था।

Image Source Here...

परीक्षा दिलाने के लिए वे बेटी को लेकर पिपराइच स्थित महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंचे। बेटी की एंट्री हो गई और वह अंदर जाकर पेपर देने लगी। उधर विशम्भर केंद्र से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक बागीचे में बैठकर बेटी के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक काला बंदर वहां पहुंच गया।

कुछ देर तक आसपास मंडराता रहा बंदर

बंदर कुछ देर तक आसपास मंडराता रहा और फिर अचानक विशम्भर पर हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ की नस कट गई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज करके उनके हाथ की नस से बह रहे खून को रोका।

घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद उनकी बेटी प्रिया भी अस्पताल पहुंची। उधर, पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में बंदर की तलाश और निगरानी में जुटी हुई है। लेकिन, अभी तक उसका पता नहीं चला है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:59
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब