Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Pipraich, railway, station 17-Feb-2026 05:01 PM

पिपराइच रेलवे स्टेशन पर बना दिया मस्जिदनुमा गुंबद, पूर्व सभासद ने की शिकायत

रूरल न्यूज नेटवर्क पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के पिपराइच रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन को मस्जिद की आकृति दे दी गई। इसपर हरे रंग का गुंबद बना दिया गया। पिपराइच नगर पंचायत के पूर्व सभासद सुबाष चंद ने इसको लेकर महाप्रबंधक से शिकायत की है। उनका आरोप है कि ऊपर हरे रंग का गुंबद होने के कारण मुस्लिम समाज के कुछ लोग समय-समय पर छत के नीचे नमाज भी पढ़ते हैं।

गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन से पनियहवा तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम हो रहा है। दोहरीकरण के कारण कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म व भवन भी टूट रहे हैं। उनकी जगह नया भवन बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पिपराइच रेलवे स्टेशन का भवन टूटा और उसकी जगह नया भवन बनाया गया।

बीच में गुंबदनुमा आकृति बनानी थी। ठीकेदार की ओर से वहां हरे रंग की एस्बेस्टेस शीट लगा दी गई। यह शीट बिल्कुल वैसी नजर आ रही है, जैसी मजार या मस्जिद पर रहती है। इसी के बाद विवाद शुरू हो गया।


पूर्व सभासद ने बताया कि रेल लाइन दोहरीकरण के कारण पिपराइच के पुराने स्टेशन भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बाबरी ढांचे जैसा हरे रंग का गुंबद बना दिया है।

गुंबद बनने के बाद संबंधित समुदाय के कई लोग उस गुंबद के नीचे नमाज पढ़ने लगे। पूर्व सभासद ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। उन्होंने महाप्रबंधक से मांग की है कि यदि हरे रंग का गुंबद नहीं हटाया गया तो रेलवे स्टेशन परिसर में धरना दिया जाएगा।

Image Source Here...

रेलवे प्रशासन का कहना है कि गलती से हरे रंग की शीट वहां लगा दी गई है। उसे हटाया जा रहा है। मौके पर निर्माण कार्य में लगे कुछ लोगों ने बताया था कि आगे जो भी स्टेशन बनेंगे वहां इसी तरह का गुंबद बनाया जाएगा। हालांकि इसे भी रेलवे प्रशासन ने अफवाह बताया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि कहीं इस तरह के गुंबद बनाने का कोई निर्देश नहीं है। यह बात सही नहीं है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×