आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
पिपराइच
/ पिपराइच थाना क्षेत्र में हसिए...
• gorakhpur, cm yogi, woman, Pipraich, police, station
•
गोरखपुर / पिपराइच
• 15-03-2026
पिपराइच थाना क्षेत्र में हसिए पर गिरी युवती की मौत मामले में खुलासा, मोबाइल पर बात करने को लेकर पिता ने की थी हत्या
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिपराइच थाना क्षेत्र की 23 साल की नेहा भारती हंसिया
पर गिरी नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पिता कमलेश ने ही हंसिया से वार किया
था। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।परिजन गंभीर
हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो
गई। इसके बाद परिवार ने मिलकर हादसे की झूठी कहानी रची थी। पिता कमलेश भारती ने
अपनी पत्नी मनोरमा से झूठी तहरीर दिलवाई थी।
Image Source Here...
शनिवार को नेहा
की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार
किया। इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की।
पुलिस के सवालों में परिवार उलझ गया। जिस हंसिया से नेहा की गर्दन कटी थी, उसे भी परिजनों
ने छिपा दिया था।
Image Source Here...
इन सब बातों से पुलिस का शक बढ़ता गया।रविवार सुबह पिपराइच पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर पिता
कमलेश भारती को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो पिता ने अपना जुर्म कबूल
किया। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी।
उसे कई दिनों से मना कर रहा था।
Image Source Here...
शुक्रवार को भी
उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारा। तब उसने भी मेरे ऊपर हाथ चला दिया। मैं बर्दाश्त
नहीं कर पाया, घर में रखे हंसिया से नेहा
पर कई वार किए। वह घायल हो गई तो मैं भाग गया। मेरी पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश
की। लेकिन वह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दी।
पुलिस को मिली थी झूठी सूचना
गोरखपुर के
पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 साल की युवती
का संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गला कट गया। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी से
लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर
करीब एक घंटे तक इलाज चला। इसके बाद मौत हो गई। इस सूचना पर पिपराइच पुलिस भी
मेडिकल कॉलेज पहुंची। परिजनों
से पूछताछ की गई। युवती की मां मनोरमा ने तहरीर देकर बताया कि बेटी हंसिया पर गिर
गई। जिससे उसकी गर्दन पर सामने से चोट आ गई। खून बहता देखकर उसे भर्ती कराया गया।कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे हैं। इसमे नेहा दूसरे
नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर
पर कमलेश की 65 साल की मां रहती हैं।
Share On :
×
03:55
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, किया बाबा गोरखनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के प्रतिमा की पूजा-अर्चना
गोरखपुर : बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रो के बीजेपी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिया चुनाव जीतने का मन्त्र
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने किया निर्माणाधीन गोडधइया नाले का स्थलीय निरीक्षण
गोरखपुर : शहर में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त, अधिकारियों की बैठक में जमाव के लिए जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी करेंगे कल महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण