Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Bike rider 02-Jun-2026 03:05 PM

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, एम्स में भर्ती

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिंटू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोनी चौराहे के पास हुई, जहां एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, पिपराइच के सुरसर देउरी निवासी 40 वर्षीय पिंटू शर्मा पुत्र श्रवण शर्मा अपनी बाइक से गोरखपुर से कुशीनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे।

Image Source Here...

रात करीब 8:30 बजे जब वह कोनी चौराहे के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से पिंटू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर जगदीशपुर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पिंटू शर्मा को एम्बुलेंस की मदद से एम्स अस्पताल पहुंचाया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×