Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, tanker • गोरखपुर / पिपराइच • 16-06-2026

बाइक-टैंकर भिड़ंत, पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी गंभीर घायल, छुट्टियों में देवी दर्शन के लिए बिहार जा रहा था परिवार

रूरल न्यूज नेटवर्क। मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं। परिवार देवी दर्शन के लिए बिहार जा रहा था। इस हादसे में उनकी 11 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर खोटही स्थित निर्भया सलालवीर फिलिंग स्टेशन के पास हुई। गोरखपुर जिले के पिपराइच वार्ड नंबर-9 निवासी रामलखन मद्धेशिया (38) अपनी पत्नी शशिकला (35), बेटे रौनक (9) और बेटी लाडो (11) के साथ बाइक से बिहार के मदनपुर देवी स्थान पर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक टैंकर से टक्कर हो गई।

Image Source Here...

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामलखन और उनके बेटे रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी शशिकला और बेटी लाडो को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शशिकला को भी मृत घोषित कर दिया। लाडो की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। रामलखन मद्धेशिया पिपराइच में अपने भाई गणेश मद्धेशिया के साथ मिठाई की दुकान चलाते थे। दोनों भाई अलग-अलग रहते थे। रामलखन के पिता का निधन पहले ही हो चुका था, जबकि उनकी वृद्ध मां जीवित हैं। परिवार में एक साथ तीन मौतों की खबर से उनकी मां सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि रामलखन धार्मिक व्यक्ति थे और अक्सर मंगलवार को परिवार के साथ देवी मंदिरों में दर्शन के लिए जाते थे। मंगलवार को भी पूरा परिवार मदनपुर देवी स्थान के लिए निकला था। घटना की सूचना मिलते ही खोटही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रविंद्रनगर धूस स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Image Source Here...

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:59
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब