Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DM, MLA • गोरखपुर / पिपराइच • 10-03-2026

डीएम-विधायक ने पीएमश्री विद्यालय में किया शिलान्यास, 8 नए कक्ष, रसोईघर, शौचालय ब्लॉक निर्माण कार्य की शुरुआत

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड पिपराइच स्थित ग्रामसभा उसका में पी०एम० श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह कार्य OSAAT (वन स्कूल एट ए टाइम) पहल के तहत कराए जा रहे हैं। स्थानीय विधायक महेंद्र पाल सिंह और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय में 8 नए कक्षाओं, एक रसोईघर और एक शौचालय ब्लॉक के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इन निर्माणों का उद्देश्य विद्यालय की सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक महेंद्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उनका प्रयास है कि विद्यालयों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए।

विधायक ने जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी बेहतर वातावरण में पढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए कक्षाओं, रसोईघर और शौचालय ब्लॉक के निर्माण से विद्यालय में सुविधाएं बढ़ेंगी और बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। विधायक ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Image Source Here...

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, पूर्व प्रमुख आनंद शाही, नगर पंचायत चेयरमैन संजय मद्धेशिया, पिंकी सिंह, कुमुदलता, पवन कुमार सिंह, अमिता रानी, पिंकी चतुर्वेदी, राजू प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण, अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इन विकास कार्यों की सराहना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब