Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Encounter • गोरखपुर / पिपराइच • 05-06-2026

पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पलटी पिकअप, 4 सांड और गाड़ियां बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच थाने की पुलिस टीम और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। सोनबरसा मार्ग पर इस्लामपुर ईंट-भट्ठे के पास पशु लेकर जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। जिसके बाद पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और पिकअप लेकर भागने लगे।

रास्ता बंद होने के कारण तस्करों की पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से कुछ आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से तीन जीवित और एक मृत सांड बरामद हुए। जिन्हें कार्रवाई के बाद स्थानीय मंदिर प्रशासन को सौंप दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक बिहार नंबर की पिकअप, दो मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल, कारतूस के खोखे और रस्सियां जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिए है। मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के सोनबरसा मार्ग का है।

Image Source Here...

एसओजी की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के सोनबरसा मार्ग पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच तड़के मुठभेड़ हो गई। पिपराइच पुलिस को एसओजी (SOG) गोरखपुर से सटीक सूचना मिली थी कि इस्लामपुर ईंट भट्ठे के पास 7-8 बदमाश एक पिकअप गाड़ी में जबरन पशुओं को लाद रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओजी और पिपराइच पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख पशु तस्करों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी और पिकअप लेकर तेजी से भागने का प्रयास किया। हालांकि, आगे रास्ता बंद होने के कारण तस्करों को अचानक गाड़ी मोड़नी पड़ी। रफ्तार तेज होने की वजह से तस्करों की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी की और मौके से कुछ तस्करों को दबोच लिया।

तीन जीवित और एक मृत सांड बरामद

पिकअप पलटने के बाद पुलिस ने जब तलाशी ली, तो उसमें क्रूरता से लादे गए चार सांड बरामद हुए। इनमें से एक सांड की दम घुटने या चोट लगने के कारण मौत हो चुकी थी, जबकि तीन सांड जीवित मिले। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों जीवित पशुओं को सुरक्षित पिपराइच के मोटे शिव मंदिर प्रशासन के सुपुर्द कर दिया।

बीआर नंबर की पिकअप, बाइक और कारतूस जब्त

पुलिस ने घटनास्थल से तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक बिहार (BR) नंबर की पिकअप गाड़ी, दो मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा मौके से तस्करों द्वारा फायर किए गए कारतूसों के खोखे और पशुओं को बांधने वाली रस्सियां सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

इस वारदात के बाद पिपराइच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मोहनापुर के रहने वाले जनार्दन कन्नौजिया (पुत्र रामलखन कन्नौजिया), साहब अंसारी, रोजीद अंसारी (पता अज्ञात) और पांच अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:54
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब