BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पिपराइच • 03-10-2026

गोरखपुर में चेकिंग के दौरान युवक से की अभद्रता, विरोध पर पीटा

गोरखपुर : रात में गश्त के दौरान बाइक सवार युवक से अभद्रता और मारपीट के मामले में चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। सीओ चौरी चौरा की रिपोर्ट पर एसएसपी डा. कौस्तुभ ने पिपराइच के बेला कांटा क्षेत्र में तैनात आरक्षी रामानंद तिवारी, सुधाकर, केशव बिंद और रिक्रूट अनुज को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच सीओ कर रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित बरवा बाबू निवासी धीरज प्लंबर का काम करते हैं। उनका आरोप है कि पांच सितंबर की रात वह बाइक से घर जा रहे थे। बेला कांटा क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर बाइक रोक ली। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। घटना के बाद धीरज ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद उन्होंने आइजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी गई। जांच के दौरान चारों पुलिसकर्मियों की भूमिका प्रथमदृष्टया सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:28
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।