-
Wednesday, 1st April, 2026
पिपराइच
रूरल न्यूज नेटवर्क। यूपी
की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
हासिल की है। एएनटीएफ गोरखपुर यूनिट ने देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में दो सक्रिय
अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 328.73 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
किया है। इस गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये
बताई जा रही है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों
की पहचान अमरजीत मुखिया पुत्र नरेश मुखिया, निवासी वार्ड नंबर-03, पनसीहा, थाना बहादुरपुर,
जिला दरभंगा, बिहार और शैलेश गोड़ पुत्र रामप्रीत, निवासी बेलवा बाजार, थाना महुआडीह,
जिला देवरिया के रूप में हुई है।
आईजी एएनटीएफ ने बताया कि ये गांजा असम से लाया जा रहा था और इसे देवरिया और उसके आसपास के जिलों में सप्लाई होना था। इस मामले में थाना लार, जनपद देवरिया पर मुकदमा संख्या 35/26 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।