Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, thief, motorcycle 15-Mar-2026 04:34 PM

देखते-देखते बेखौफ चोर ने मोटरसाइकिल उड़ाई

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि दिन दहाड़े चोरी करने से भी भय नहीं खाते। थाना क्षेत्र के बंगला पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक इंजीनियर की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर UP53 EP 0028 दिन में साढ़े बारह बजे कबाड़ी रोड से एक चोर उठाकर चंपत हो गया। हुआ ये कि होली के बाद से ही आईएफबी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर दिलीप कुमार विश्वकर्मा कबाड़ी रोड स्थित अपने परिचित डाक्टर आशुतोष चौहान के यहाँ मिलने जाना चाहते थे। लेकिन नौकरीगत व्यस्तता के नाते शनिवार को अवसर मिलने पर  गए।

डॉ. साहब के गेट पर पहुँच कर गेट खुलवाने के लिए फोन किए और इस दौरान अपना इन्स्ट्रुमेंट बैग मोटरसाइकिल पर रख दिये। जब गेट खुला तो बैग उठाए और मोटरसाइकिल में चाभी लगा और हेलमेट छोड़ अंदर चले गए। जब बाहर आए तो गेट पर उनकी मोटरसाइकिल नहीं थी। फिर पुलिस को डायल कर सूचना दिये।

चौकी पर जाकर इंचार्ज विकास सिंह को चोरी का प्रार्थना पत्र दिये। इलाके में अपनी तेजतर्रार छवि के लिए मशहूर चौकी इंचार्ज के क्षेत्र में यह घटना उनके कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने जैसा है। लेकिन उनकी वर्किंग जानने वालो को यकीन है कि यह मोटरसाइकिल अवश्य बरामद होगी।

Image Source Here...

बाद में डाक्टर साहब के यहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज में भी साफ-साफ दिख रहा है एक लगभग बीस-बाईस साल का लड़का लगभग 12 बजकर 31 मिनट पर आता है और बेखौफ मोटरसाइकिल पर बैठ हेलमेट पहनता है और गाड़ी स्टार्ट कर चला जाता है। उसे देखकर लगता है कि गाड़ी उसी की है। कहीं से भी उसके चेहरे पर कोई भय या हड़बड़ी नहीं दिख रही है। दिन दहाड़े हुई यह घटना पुलिसिया इकबाल पर एक चुनौती है। लेकिन चौकी प्रभारी की वर्किंग से भरोसा है कि शीघ्र ही बरामदगी हो जानी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×