Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mother, attacke, moke • गोरखपुर / पिपराइच • 19-03-2026

गांजा पीने के लिए पैसे न देने पर मां पर हमला, भाई ने डायल 112 पर मां की हत्या की दी सूचना

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच थाना क्षेत्र के भलुहीं गांव में एक नशेड़ी बेटे ने गांजा पीने के लिए पैसे न देने पर अपनी मां पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी के बड़े भाई ने डायल 112 पर मां की हत्या की सूचना दे दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।

Image Source Here...

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर सच्चाई सामने आई। पता चला कि 26 वर्षीय इरशाद नशे का आदी है और अक्सर अपनी मां रहीमुन से गांजा आदि के लिए पैसे मांगता रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, पैसे न मिलने पर वह मां को पीटता भी था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे इरशाद ने अपनी मां से दो हजार रुपये मांगे। मां ने पैसे न होने की बात कही तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

Image Source Here...

आरोपी इरशाद ने मां को पीटते हुए घर के बाहर सड़क पर धकेल दिया। इसी दौरान एक साइकिल सवार वहां से गुजर रहा था, जिसकी साइकिल के हैंडल से मां के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं।

घटनास्थल पर इरशाद का बड़ा भाई इरफान पहुंचा और उसने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके भाई ने मां की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही बैलों चौकी प्रभारी रंजीत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल में पता चला कि यह हत्या का मामला नहीं, बल्कि नशेड़ी बेटे द्वारा मां पर हमला करने का मामला है।

घायल मां रहीमुन का इलाज भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी इरशाद को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी रंजीत तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी अपनी मां को पीटता रहा है और कुछ महीने पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:42
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब