Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Pipraich • गोरखपुर / पिपराइच • 10-06-2026

पिपराइच विधायक ने प्रबुद्ध नागरिकों को किया सम्मानित, महेंद्र पाल सिंह बोले- नई पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं समाज के विद्वान

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच के बालापार और देवीपुर गांवों में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक महेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं प्रबुद्ध नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

बालापार ग्रामसभा में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिरुद्ध पाण्डेय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं साहित्यकार वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सेवानिवृत्त प्रवक्ता कृष्ण कुमार पाण्डेय को सम्मानित किया गया। वहीं देवीपुर में आचार्य संतबली निषाद और चिकित्सक डॉ. शिव मूरत सिंह को उनके दीर्घकालीन सामाजिक, शैक्षिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

Image Source Here...

इस अवसर पर विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों, साहित्यकारों, विद्वानों और समाजसेवियों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि सम्मानित व्यक्तियों ने अपना जीवन शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:55
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब