Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Police, solver • गोरखपुर / पिपराइच • 24-02-2026

पिपराइच में दूसरे की जगह दे रहे थे एग्जाम, पुलिस ने 5 सॉल्वर को दबोचा, फर्जी आधार कार्ड के जरिए एंट्री मिली

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच क्षेत्र में मौजूद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज जंगल धूषण में सोमवार सुबह यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया। यहां चार युवक दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए। इस मामले में एक शिक्षक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक संदीप कुमार को कुछ छात्रों के आधार कार्ड पर शक हुआ। जांच करने पर आधार कार्ड में गड़बड़ी मिली। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि परीक्षा देने वाले युवक असली परीक्षार्थी नहीं हैं, बल्कि उनकी जगह बैठाए गए हैं।

जांच में सामने आया कि जंगल धूषण के छात्र वीरेंद्र, शनि, नीरज और विनय के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाए गए थे। इन्हीं नकली दस्तावेजों के आधार पर सूरज, अभिषेक, करन और सौरभ नाम के युवक परीक्षा दे रहे थे।

शिक्षक पर भी आरोप

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पादरी बाजार स्थित एमएमआर पब्लिक स्कूल पादरी बाजार के शिक्षक कन्हैया सिंह ने फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराए थे। आरोप है कि उन्होंने ही इन युवकों को परीक्षा में बैठाने की व्यवस्था कराई।

Image Source Here...

केस दर्ज, जांच शुरू

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपितों के खिलाफ परीक्षा अधिनियम की धारा 7/13 और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह मामला परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब