Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, daughter • गोरखपुर / पिपराइच • 19-05-2026

बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बेटा गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम भिसवां में एक पिता की तहरीर पर पुलिस ने उनके बड़े बेटे और बहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे अरविंद उर्फ संजय को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे और बहू ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Image Source Here...

पीड़ित चंद्रिका सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अरविंद उर्फ संजय और उसकी पत्नी रीता देवी अक्सर उनके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते रहते हैं। चंद्रिका सिंह अपने छोटे बेटे रामसजीवन के साथ अलग मकान में रहते हैं।

चंद्रिका सिंह के अनुसार, रविवार को अरविंद उर्फ संजय और रीता देवी लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान, अरविंद ने लोहे की रॉड से चंद्रिका सिंह के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने चंद्रिका सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 352, 351(3), 109 और 125 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अरविंद उर्फ संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छोटे बेटे रामसजीवन का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।

इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष पिपराइच अनीस कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब