Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Stepmother, married 25-Feb-2026 06:24 PM

सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला, एक महीने पहले हुई थी शादी, बोली- बेटी को पति ज्यादा चाहते थे

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच के बिजहरा गांव में सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। इस दौरान मासूम का पिता मौके पर पहुंच गया। लाश देखकर चीख उठा। इस बीच महिला भागने लगी। पिता चिल्लाते हुए उसके पीछे भागा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भी उसका पीछा किया। करीब 1 किलोमीटर तक पीछा करके महिला को पकड़ लिया।

Image Source Here...

महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। बेटी को मारने की वजह पूछी तो बोली- पति बेटी को ज्यादा प्यार करते थे, सबक सिखाना चाहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे पिपराइच के बिजहरा गांव की है।

Image Source Here...

त्रिवेणी मौर्य (40) बिजहरा गांव में रहते हैं। उन्होंने 2012 में लक्ष्मी से शादी की थी। 2 साल पहले ही लक्ष्मी की मौत हो गई थी। उससे 3 साल की बेटी अदिति थी। त्रिवेणी ने एक महीने पहले ही पूजा (35) के साथ दूसरी शादी की थी। इसके बाद से ही तीनों गांव के घर में रहते थे। त्रिवेणी बेटी को ज्यादा प्यार करते थे। यह बात पूजा को अच्छी नहीं लग रही थी।

त्रिवेणी ने बताया- मंगलवार रात को मैं, पूजा और बेटी अदिति सो रहे थे। मैं रात में पेशाब करने के लिए घर से बाहर चला गया। तभी कमरे में पत्नी पूजा ने वारदात को अंजाम दिया। पूजा ने बिस्तर पर सो रही बेटी अदिति को जमीन पर पटक दिया। पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अदिति की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने आरोपी महिला को दौड़ाकर पकड़ा

 त्रिवेणी ने बताया- मैं वापस लौटा तो खेन देखकर चीख पड़ा। मुझे देखकर पूजा ने घर से भागने की कोशिश की। मैं चिल्लाते हुए पीछे भागा। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पूजा का पीछा किया। दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांध दिया।

ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया

 सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×