BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Stuntmen • गोरखपुर / पिपराइच • 19-05-2026

साइड न देने पर स्टंटबाजों ने कार पर किया पथराव, गांव लौट रहे पति-पत्नी घायल, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिपराइच थाना क्षेत्र में नवविवाहित दंपति पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हा और दुल्हन मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना सोमवार शाम को मुंडेरी गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एम्स थाना अंतर्गत ग्राम मांगा पट्टी केराजकुमार गौतम अपनी नव विवाहिता पत्नी के साथ सोमवार शाम को कार से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइक पर स्टंट कर रहे कुछ युवकों ने कार को साइड देने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

Image Source Here...

आरोप है कि साइड न देने पर युवकों ने ईंट-पत्थरों से कार पर हमला कर दिया। इस हमले में स्विफ्ट डिजायर कार के आगे और पीछे के दोनों शीशे टूट गए। दूल्हा राजकुमार और उनकी पत्नी नेहा को हल्की चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद दुल्हन नेहा ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रमवापुर पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर युवक फरार हो चुके थे।

पीड़ित दंपति ने पिपराइच थाने पहुंचकर प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।