-
Wednesday, 1st April, 2026
पिपराइच
रूरल न्यूज नेटवर्क। पिपराइच थाना क्षेत्र के
अगया छोटा टोला गांव में एक 40 वर्षीय युवक को
उसकी पत्नी ने दोस्त की पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया।
पत्नी ने युवक की पिटाई की, जिसके बाद
महिला के ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत
में ले लिया।
पुलिस के
अनुसार, आरोपी युवक और जिस महिला के
साथ वह पकड़ा गया, दोनों एक ही
गांव के निवासी हैं। आरोपी युवक और महिला का पति बचपन के दोस्त हैं और दोनों
हैदराबाद में पेंट पॉलिश का काम करते हैं।
बताया गया कि
आरोपी युवक कुछ दिन पहले गांव आया था। वह रात के समय अपना घर छोड़कर दोस्त की
पत्नी के साथ समय बिताने लगा। इस घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पति, जो हैदराबाद में है, घर के लिए
रवाना हो गया है।
इस सम्बन्ध मे थाना प्रभरी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। महिला अपने सास-ससुर से अलग रहती है। पति की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।