Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, birthday • गोरखपुर / पिपराइच • 09-06-2026

छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, मां के ब्रह्मभोज के दिन खूनी संघर्ष, स्कूटी में की तोड़फोड़, फरवरी में थी मृतक की शादी

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपराइच थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार दोपहर में संपत्ति और ब्रह्मभोज में पैसा खर्च को लेकर हुए दोनों भाइयों में विवाद हुआ। इसके बाद बड़े भाई ने तमंचे से गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मई में मृतक शुभम शर्मा (23) का इंगेजमेंट हुआ था। फरवरी 2027 में उसकी शादी होनी थी। घटना से नाराज मझले भाई ने फावड़े से आरोपी की स्कूटी भी तोड़ डाली। दोपहर करीब 12:30 बजे घटना हुई है। जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार को दोनों भाइयों की मां का ब्रह्मभोज था। इस दौरान दोनों भाइयों में ब्रह्मभोज में खर्च किए जाने वाले पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर बड़े भाई दुर्गविजय शर्मा ने छोटे भाई शुभम को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Image Source Here...

चार भाई ने मिलकर किया था ब्रह्मभोज का इंतजाम

ग्रामीणों के अनुसार परिवार में चार भाई थे। जिसमे सबसे बड़ा आरोपी दुर्गविजय, श्यामू, सोनू और सबसे छोटा मृतक शुभम था। चारो ने मिलकर ब्रह्मभोज का इंतजाम किया था। मां के निधन के बाद मंगलवार को ब्रह्मभोज का कार्यक्रम रखा गया था। परिजन शोक में डूबे थे, लेकिन आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई की जान चली गई। मां के ब्रह्मभोज वाले दिन हुई इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:57
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब