Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Piprauli • गोरखपुर / पिपरौली • 11-06-2026

पिपरौली के मलीन बस्ती से किया साफ-सफाई, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प, उप निदेशक पंचायती राज हुए शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपरौली विकास खंड की ग्राम पंचायत खरैला की मलीन बस्ती में गुरुवार को विशेष स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

Image Source Here...

निरीक्षण के दौरान उप निदेशक पंचायती राज गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर ने गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कचरा निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि समस्त कूड़ा निर्धारित आरआरसी केंद्र पर ही एकत्रित किया जाए तथा खुले स्थानों पर कचरा डंप न होने दिया जाए। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उप निदेशक ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही विकास की पहली शर्त है और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। प्लास्टिक मुक्त पंचायत का निर्माण सभी की साझा जिम्मेदारी है। अभियान के तहत उप निदेशक पंचायती राज ने वृक्षारोपण भी किया तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, ग्राम प्रशासक चंद्रकुमार सिंह ‘चंदन’, खंड प्रेरक अजय यादव, रामप्रीत सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:40
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब