गोरखपुर मे बाढ़ पीड़ितों को विधायक बांटे 1500 राशन पैकेट
गोरखपुर : पिपरौली विकास खंड का बहरापुर-शेरगढ़ गांव बाढ़ से पूरी तरह घिर गया है। ग्रामीणों की मदद के लिए मोटर बोट और नावें उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारी लगातार हालात का निरीक्षण कर रहे हैं।शनिवार दोपहर को गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को 1500 राशन पैकेट नौसड़ रोडवेज बस स्टैंड पर बांटे। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर ज्ञान प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर सत्य प्रकाश गुप्ता और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यम साहनी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। राशन पैकेट में 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो चना, 2 किलो भुना चना, 1 किलो नमक, 1 लीटर रिफाइंड सरसों तेल, 10 पैकेट बिस्कुट, 1 किलो चीनी, 200 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, एक पैकेट मोमबत्ती, एक पैकेट माचिस, दो नहाने के साबुन, दो कपड़े धोने के साबुन, 20 सेनेटरी पैड, 20 डिस्पोजल बैग, 100ml डेटॉल, 1 मीटर सूती कपड़ा, एक तौलिया, एक मग और पानी का प्लास्टिक गैलन शामिल था।