Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Municipal Corporation, cattl 13-Jan-2026 09:51 AM

गोरखपुर की गोवंश मौत का वीडियो वायरल:नगर निगम ने वीडियो की पुष्टि नहीं की, अधिकारी बोले जाँच किया जाएगा

गोरखपुर शहर में सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें कई गायें मृत अवस्था में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को महेवा स्थित कान्हा उपवन का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महेवा इलाके में स्थित कान्हा उपवन में बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश को रखा गया है।

वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड के कारण कई गायों की मौत हो गई है। वीडियो में करीब 10 गायें मृत दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लोग गोवंश की देखभाल और सुरक्षा को लेकर नगर निगम की जिम्मेदारी पर सवाल उठाने लगे।

वीडियो के वायरल होते ही नगर निगम महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया, ताकि सच्चाई सामने सके। हालांकि नगर निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि वायरल वीडियो कान्हा उपवन का नहीं है।

उनका कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा स्थान और वहां की स्थिति कान्हा उपवन से मेल नहीं खाती। नगर निगम का यह भी कहना है कि फिर भी एहतियात के तौर पर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो कहां का है और गोवंश की मौत किन कारणों से हुई है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×