Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Trailer, Kalesar 26-Mar-2026 05:55 PM

कालेसर जीरो पॉइंट पर ट्रेलर की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटी गंभीर रूप से घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो पॉइंट पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में महिला का पति और उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना नेशनल हाईवे पर बने एक खुले कट को पार करते समय हुई। परिवार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

रिश्तेदारी में आ रहा था परिवार ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के नगर बाजार निवासी 47 वर्षीय अब्दुल रहमान अपनी पत्नी अमीना (45 वर्ष) और 12 वर्षीय पुत्री तराना के साथ गीडा क्षेत्र के पिपरौली स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में आ रहे थे। वे सवारी गाड़ी से कालेसर जीरो पॉइंट के पास उतरे थे। पैदल सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ।

Image Source Here...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर ​चश्मदीदों के मुताबिक, परिवार जैसे ही हाईवे पर बने खुले कट के जरिए सड़क पार करने लगा, तभी जीरो पॉइंट की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमीना ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अब्दुल रहमान और तराना सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

​चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस ​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पिपरौली चौकी पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन फरार ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है।संतोष सिंह, चौकी प्रभारी

​प्रशासनिक अनदेखी पर उठे सवाल ​कालेसर जीरो पॉइंट पर बने इस खुले कट और वाहनों की अत्यधिक रफ्तार पूर्व में भी कई हादसों का कारण बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उचित सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण यह पॉइंट 'ब्लैक स्पॉट' बनता जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×