Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, fraud गोरखपुर / सहजनवा 20-Apr-2026 02:52 PM

साइबर ठगी के 14 हजार 608 रूपए कराए वापस, केवाईसी अपडेट के नाम पर की थी ठगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी अरुण कुमार मिश्रा साइबर ठगी का शिकार हो गए थे, लेकिन साइबर टीम की सक्रियता से उन्हें आंशिक राहत मिल गई। पुलिस ने उनके खाते से ठगे गए 14,608 रुपए वापस दिला दिए।

दरअसल, अरुण कुमार मिश्रा के व्हाट्सएप नंबर पर 26 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात नंबर से संदेश आया, जिसमें एसबीआई केवाईसी अपडेट करने के लिए जानकारी मांगी गई। जैसे ही उन्होंने दिए गए निर्देशों के अनुसार जानकारी अपडेट की, उनके खाते से 49 हजार रुपए कट गए।

Image Source Here...

घटना की शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न खातों में होल्ड की गई कुल 14,608 रुपए की धनराशि को रिकवर कर लिया। रविवार को उपनिरीक्षक सुमित कुमार और सिपाही प्रकाश खरवार ने यह राशि आवेदक को वापस सौंपी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×