-
Monday, 15th June, 2026
सहजनवा
गोरखपुर के घघसरा
बाजार स्थित तुलसीदास
नगर में गुरुवार
सुबह एक हादसा
हो गया। पतंग
उड़ाते समय 8 वर्षीय
बालक नितिन छत
से नीचे गिर
गया। छत पर रेलिंग न
होने के कारण वह सीधे
जमीन पर जा गिरा, जिससे
उसके सिर में गंभीर चोटें
आईं।
हादसे के तुरंत
बाद परिजनों और
ग्रामीणों ने नितिन
को सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र ठर्रापार पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार
के बाद चिकित्सक
प्रभात दुबे ने बच्चे की
गंभीर स्थिति और
सिर में लगी चोट को
देखते हुए उसे जिला अस्पताल
गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। परिजनों ने बच्चे की हालत पर चिंता व्यक्त की है। चिकित्सकों ने परिजनों को उपचार में पूरी सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की सलाह दी है।