gorakhpur, cm yogi, cold day, electric pole
गोरखपुर / सहजनवा
26-Feb-2026 02:13 PM
बाइक की टक्कर से बिजली पोल गिरा, संपर्क मार्ग बाधित, बिजली आपूर्ति ठप
रूरल न्यूज नेटवर्क।घघसरा पाली क्षेत्र के
तेनुहारी गांव में एक मोटरसाइकिल की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इस घटना के
कारण गांव का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है और 11000 केवीए की बिजली
आपूर्ति भी ठप हो गई है।
Image Source Here...
यह घटना
तेनुहारी गांव के संपर्क मार्ग पर हुई,
जहां UP53 EU 6915 नंबर की मोटरसाइकिल ने
बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा टूटकर लटक गया, जिससे आवागमन रुक गया।
सूचना मिलने पर बिजली
विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। विभाग द्वारा युद्धस्तर पर टूटे हुए खंभे
को हटाने का काम किया जा रहा है ताकि मार्ग पर आवागमन फिर से शुरू हो सके और बिजली
आपूर्ति बहाल की जा सके।